फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   विदेश भेजने के नाम पर 1.50 लाख की ठगी

विदेश भेजने के नाम पर 1.50 लाख की ठगी

Sat, 30 Mar 2019 06:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 1.50 लाख की ठगी
विदेश भेजने के नाम पर 1.50 लाख की ठगी
विज्ञापन

नगर कोतवाली के चक खुदायगंज गांव का युवक हुआ ठगी का शिकार, एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चक खुदायगंज गांव में रहने वाले एक युवक से फरेबी ने विदेश भेजने के नाम पर 1.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चक खुदायगंज निवासी सलमान पुत्र मुन्ने ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना स्थित टुडेखरा गांव के दिलशाद से हुई। पीड़ित की मानें तो दिलशाद ने सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे डेढ़ लाख रुपया ले लिया। इसके बाद फर्जी वीजा और पासपोर्ट भी थमा दिया। एयरपोर्ट पहुंचने पर पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। बताया कि अभी तक आरोपी रुपया लौटाने की बात कह रहा था। अब रकम मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देता है। इससे परेशान पीड़ित ने दो दिन पहले मामले की शिकायत एसपी से कर दी। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नवाबगंज में मरणासन्न मिला लापता युवक
रेलवे अस्पताल में भर्ती, फिलहाल हालत में सुधार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
टेंढ़ीमोड़। कोखराज क्षेत्र के कसिया ककोढ़ा गांव से शनिवार सुबह लापता हुआ युवक दोपहर को प्रयागराज के नवाबगंज इलाके में मरणासन्न अवस्था में पड़ा मिला। पीड़ित को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसिया ककोढ़ा गांव का छोटेलाल रेलवे कर्मचारी है। उसका बेटा अनिल कुमार (19) शनिवार सुबह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला। काफी देर तक नहीं लौटा को परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच दोपहर को अनिल नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र के कौड़िहार इलाके में मरणासन्न अवस्था में पड़ा मिला। परिवार वालों ने बताया कि अनिल के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट के निशान थे। नवाबगंज पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने आननफानन अनिल को रेलवे अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया। होश नहीं आने के कारण वह फिलहाल ये नहीं बता पाया कि आखिर उसके साथ कौन सी घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed