{"_id":"5c44ca4cbdec2273703ffd91","slug":"61548012108-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली से गायब हो गया किशोर, केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली से गायब हो गया किशोर, केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली से गायब हो गया किशोर, केस
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। क्षेत्र के बरैसा गांव का एक किशोर शुक्रवार रात संदिग्ध दशा में कोतवाली से गायब हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए पिता ने तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बरैसा निवासी हरपाल सिंह किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि शुक्रवार शाम किसी बात पर बेटे निखिल को डांट दिया था। इसी के बाद नाराज होकर निखिल घर छोड़कर चला गया। पश्चिमशरीरा बाजार में घूमते वक्त बरैसा गांव के ही होमगार्ड जवान रज्जन की उसपर नजर पड़ी। बताया जाता है कि निखिल को लेकर होमगार्ड जवान कोतवाली गया। रात को खाना खिलाने के बाद उसने कोतवाली में ही उसे सुला दिया। सुबह देखा तो निखिल गायब था। इसकी जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस किशोर की तलाश कर रही है।