{"_id":"5c325183bdec223c71482508","slug":"61546801539-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..तो लिपिक से वकीलों ने सब्जी खरीदने को लिया था उधार पैसा!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
..तो लिपिक से वकीलों ने सब्जी खरीदने को लिया था उधार पैसा!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...तो लिपिक से वकील ने सब्जी खरीदने को लिया था उधार पैसा!
सदर तहसील में लिपिक के रिश्वत लेने का मामला
एडीएम ने सभी पक्षकारों का लिया बयान, जल्द भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सदर तहसील में तैनात लिपिक दिनई सरोज के रिश्वत लेने वाले वीडियो में नया मोड़ आ गया है। जिस अधिवक्ता ने पैसा दिया, उसने अपने बयान में बताया कि लिपिक से सब्जी खरीदने के लिए उधार लिए गए पैसे को वापस कर रहा था। एडीएम ने सभी पक्षों का बयान दर्ज किया है।
दिनई धारा 151 के तहत की गई पुलिस कार्रवाई का पटल देखता है। पिछले दिनों दिनई का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसमें लिपिक किसी अधिवक्ता से पैसा लेता दिखा। वीडियो दफ्तर का था। इस मामले की रिपोर्ट एसडीएम सदर सतीश चंद्र ने जिलाधिकारी को भेजी थी। डीएम ने मामले की जांच एडीएम राकेश श्रीवास्तव को सौंपी। एडीएम ने सभी पक्षों का बयान दर्ज किया है। इस बाबत अपर जिलाधिकारी का कहना है कि जिस अधिवक्ता से पैसे लेने का वीडियो है, उनका बयान लिया गया है। अधिवक्ता ने बताया कि उसने लिपिक दिनई से सब्जी खरीदने के लिए पैसा उधार लिया था। वही पैसा वह वापस करने गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को जल्द सौंपी जाएगी।