{"_id":"5b9d5c42867a557ea94a5913","slug":"61537039426-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप की कोशिश में चार के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप की कोशिश में चार के खिलाफ केस
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले में शुक्रवार को सरायअकिल पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि 21 अगस्त की शाम वह घर पर अकेली थी। परिजन कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोस के चार युवक दीवार फांदकर घर में घुस आए और दुराचार का प्रयास करने लगे। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक घटना से उसने पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में भी लिया। बाद में साठगांठ करके छोड़ दिया गया। इससे परेशान पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शुक्रवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी तीरथ, पूजीलाल, पप्पू व पूरन आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।