फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पेट्रोल पंप के सेल्समैन को पीटा, लूटे 2.30 लाख रुपये

पेट्रोल पंप के सेल्समैन को पीटा, लूटे 2.30 लाख रुपये

Fri, 20 Apr 2018 07:48 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के सेल्समैन को पीटा, लूटे 2.30 लाख रुपये
सरायअकिल। स्थानीय कस्बा स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर धावा बोल दिया। सेल्समैन की पिटाई कर दी। असलहे के बल पर करीब 2.30 लाख रुपये लूट ले गए। कार्यालय में भी तोड़फोड़ भी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


मंझनपुर निवासी मंजर अब्बास ने सरायअकिल कस्बे में पेट्रोल पंप खोल रखा है। पंप पर इलाके के ही भगवानपुर गांव का विपिन कुमार दुबे पुत्र विजय नारायण सेल्समैन है। विपिन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बुलेट से दो युवक आए और पहले ईंधन देने के लिए कहने लगे। पैसे की मांग की तो युवकाें से कहासुनी हो गई। पीड़ित की मानें तो युवकों ने फोन कर करीब छह साथियों को बुला लिया। लाठी-डंडे, हॉकी और तमंचे से लैश होकर आए साथियों ने सेल्समैन की पिटाई की। मशीन तोड़ने के साथ दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ की। तमंचे के बल पर दफ्तर से करीब 2.30 लाख रुपया लूट ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पंप मालिक ने घायल सेल्समैन को इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई घटना से व्यापारी संगठन में आक्रोश है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद्र अग्रहरि ने कहा है कि जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं एसपी का कहना है कि सेल्समैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी करने का निर्देश एसओ सरायअकिल को दिया गया है। घटना के खुलासे में देरी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed