फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   विवाहिता को सरेराह दौड़ाकर पीटा

विवाहिता को सरेराह दौड़ाकर पीटा

Sun, 07 Jan 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को सरेराह दौड़ाकर पीटा
युवती को सरेराह दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

- बाइक की टक्कर का विरोध करने पर हुई मारपीट, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा(कौशाम्बी)। चरवा चौराहे के समीप शुक्रवार की शाम बाजार जा रही विवाहिता को सरेराह युवक ने बहनों के साथ मिल बेरहमी से पीट दिया। महिला ने बाइक की टक्कर लगने का विरोध किया था। मारपीट देख मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

चरवा थाना क्षेत्र के कलापत का पुरवा गांव मायके आई संगीता देवी पत्नी उदय राज शुक्रवार की शाम सामान खरीदने के लिए चरवा बाजार जा रही थी। इसी दौरान चरवा गांव के बाइक सवार उदय ने महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल महिला ने विरोध किया तो बाइक सवार युवक ने बहनों के साथ मिल महिला को सरेराह दौड़ाकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। घर पहुंच आपबीती परिजनों को बताते हुए शनिवार की सुबह थाने पहुंची और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित महिला से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed