फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मायके में आग का गोला बनी विवाहिता, गंभीर

मायके में आग का गोला बनी विवाहिता, गंभीर

Sun, 17 Dec 2017 08:21 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
मायके में आग का गोला बनी विवाहिता, गंभीर
मायके में आग का गोला बनी विवाहिता, गंभीर
विज्ञापन

-फोन पर पति से झगड़ने के बाद उठाया आत्मघाती कदम, परिजन हलाकान
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती के उमरछा गांव की एक युवती रविवार सुबह मायके में आग का गोला बन गई। फोन पर पति से झगड़ने के बाद आत्मघाती कदम उठाया। चीख पुकार सुन परिवार के लोग उसे आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन इलाहाबाद रेफर कर दिया।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उमरछा गांव की परवीन बानो (35) पत्नी अनवार अहमद की शादी आठ साल पहले प्रतापगढ़ में हुई थी। पति से अनबन के बाद पांच साल से परवीन पांच वर्षीय बेटी जैनब के साथ मायके में रहती है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच फोन पर वार्ता हो रही थी। बातचीत के दौरान फोन पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पति से झगड़ने के बाद परवीन ने जान की परवाह किए बगैर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली। युवती की चीख पुकार सुन घर-परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। आनन-फानन घर वाले युवती को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसआरएन इलाहाबाद रेफर कर दिया। जहां युवती की हालत नाजुक बनी है। उधर, युवती के आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से मायके वाले हलाकान हैं।
विज्ञापन



जीवन संगिनी को चकमा देकर युवक ने रचाई शादी
-पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी थाना क्षेत्र के अमुरा गांव के एक युवक ने जीवन संगिनी को चकमा देकर प्रेमिका के साथ शादी रचा ली। सौतन आने की भनक लगते ही विवाहिता ने विरोध किया तो दगाबाज पति उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। बेबस विवाहिता शनिवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने करारी एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के अमुरा गांव की रहने वाली अनीता देवी पत्नी उमेश कुमार ने बताया कि उसका पति इलाहाबाद में रहकर कमाई करता था। इसी बीच उसका एक अन्य युवती से चक्कर चल गया। गुमराह करते हुए फरेबी पति ने प्रेमिका के साथ विवाह रचा लिया। दगाबाज पति के दूसरी शादी करने की जानकारी विवाहिता को हुई तो उसके होश उड़ गए। परिजनों को पति की करतूत बताते हुए बिफर पड़ी। दूसरी शादी का विरोध किया तो दगाबाज पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पति की दगाबाजी से लाचार विवाहिता शनिवार को मासूम बच्चों के साथ मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने एसओ करारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed