{"_id":"5a2ff6694f1c1bb34a8b5b92","slug":"61513092713-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर बरपा विवाहिता पर कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर बरपा विवाहिता पर कहर
Updated Tue, 12 Dec 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर बरपा विवाहिता पर कहर
नगदी नहीं मिलने पर ससुरालियाें ने पीटकर घर से निकाला
पीड़िता की तहरीर पर पति समेत आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। फतेहपुर के खागा में ब्याही युवती को ससुरालियों ने नगदी नहीं मिलने पर पीटकर घर से निकाल दिया। मायके आई विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवारों के बीच सात दिनों तक हुई पंचायत के बाद भी ससुराली युवती को साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। मंगलवार को कोखराज कोतवाली पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत आधा दर्जन ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
कोखराज थाना क्षेत्र के सिघिया गांव की प्रीती केशरवानी की शादी साल भर पहले फतेहपुर जिले के खागा में अभिषेक कुमार के साथ हुई थी। बताया कि शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से दो लाख रुपये नगदी लाने की जिद कर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पखवारे भर पहले दहेज लोभी ससुरालियों ने उसकी पिटाई करते हुए घर से भगा दिया। ससुरालियों की पिटाई के बाद मायके पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। जिस पर दोनों परिवाराें के बीच कई दिनों तक बिरादरी की पंचायत हुई। इसके बाद भी ससुराली बिना नगदी विवाहिता को साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। ससुरालियों की यातना से आजिज विवाहिता मंगलवार को कोखराज कोतवाली पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने पति अभिषेक, ससुर राकेश समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।