फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   राखी बांधने मायके न जा पाई तो लगा ली फांसी

राखी बांधने मायके न जा पाई तो लगा ली फांसी

Tue, 08 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
राखी बांधने मायके न जा पाई तो लगा ली फांसी
राखी बांधने मायके न जा पाई तो लगा ली फांसी
विज्ञापन

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा।
चरवा उत्तर थोक में रक्षाबंधन पर्व पर मायके न भेजे जाने से नाराज युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घर के भीतर उसकी लाश मिली। मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। चरवा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चरवा उत्तर थोक निवासी विजय किसान है। विजय की शादी 21 मई वर्ष 2011 को हरदुआ की अंजू देवी (25) के साथ हुई थी। रविवार शाम अंजू ने अपने पति से कहा कि उसे भाई संतोष को राखी बांधने जाना है, वह उसे मायके छोड़ दे। विजय ने कहा कि बाइक उसका दोस्त ले गया है। रात में बाइक आ जाएगी। सुबह वह छोड़ देगा। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। सोमवार सुबह दोबारा विवाद हुआ तो विजय ने जाने से ही मना कर दिया। इससे नाराज अंजू ने सुबह करीब सात बजे घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। छत के चुल्ले में साड़ी से फांसी लगाई गई थी। जानकारी होने पर विजय ने इसकी सूचना चरवा पुलिस को दी। इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। सूचना पर अंजू के पिता रामप्रकाश अपने परिजनों के साथ पहुंचे और ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ चरवा थाने की पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर जान दी है। परिजनों ने दहेज हत्या की तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed