फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अवैध बालू खनन में 25 के खिलाफ एफआईआर

अवैध बालू खनन में 25 के खिलाफ एफआईआर

Tue, 02 Apr 2019 07:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
अवैध बालू खनन में 25 के खिलाफ एफआईआर
अवैध बालू खनन में 25 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

नंदा का पूरा घाट पर रखी पांच हजार फीट बालू अफसरों ने नदी में फेंकवाई
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद खनन करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/सरायअकिल। दोआबा के यमुना घाटों पर बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। सोमवार को चायल एसडीएम ने नंदा का पूरा घाट पर छापेमारी की तो अनधिकृत तरीके से खुदवाकर रखी गई करीब पांच हजार घन फीट बालू मिली। मामले में 25 अज्ञात लोगाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

चायल उपजिलाधिकारी घनश्याम कुमार ने सोमवार को सीओ राजकुमार त्रिपाठी व सरायअकिल, पिपरी तथा चरवा कोतवाली की फोर्स के साथ नंदा का पूरा घाट पर छापेमारी की। घाट किनारे करीब पांच हजार घन फीट अवैध बालू डंप मिली। अफसरों को जांच में पता चला कि यह बालू नाविकों ने निकालकर बेचने के लिए रखी है। काफी पूछताछ के बाद भी किसी ने बालू निकालने वालों का नाम अधिकारियों को नहीं बताया। ऐसे में एसडीएम ने 25 अज्ञात नाविकों के खिलाफ सरायअकिलल कोतवाली में केस दर्ज करा दिया। उधर, अचानक हुई छापामारी से घाट पर अफरातफरी बच गई। बालू माफिया अधिकारियों को देखते ही भाग खड़े हुए। बताया जाता है कि जिले के अन्य कई घाटों पर भी अवैध बालू खनन धड़ल्ले से हो रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद भी अफसर कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं कर रहे हैं। नंदा का पूरा के लोगों ने डीएम से शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर वहां कार्रवाई की गई। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि बालू निकालने वालों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही चिन्हित करके सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो नं-05
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed