फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दरिंदे ने रेप पीड़िता का किया अपहरण

दरिंदे ने रेप पीड़िता का किया अपहरण

Thu, 05 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दरिंदे ने रेप पीड़िता का किया अपहरण
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक रेप पीड़िता का दरिंदे ने साथियों संग मिलकर अपहरण कर लिया। लड़की को एक दोस्त के घर में बंधक बनाकर रखे हुए है। पीड़ित किशोरी के पिता ने बुधवार को एसपी को घटना से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोखराज क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि गंसरी निवासी एक व्यक्ति ने करीब दो साल पहले उसकी 16 वर्षीय लड़की के साथ रेप किया था। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा। आठ महीने तक वह जेल में रहा। पीड़ित के मुताबिक 30 जून को उसकी बेटी सुबह खेतों की ओर गई थी। लौटते वक्त रास्ते से आरोपी ने अपने चार साथियों संग मिलकर उसका अपहरण कर लिया। एक साथी के घर में वह लड़की को बंधकर बनाया हुआ है। बताया कि कोखराज कोतवाली पुलिस से घटना के दिन ही शिकायत की गई थी। आरोप है कि पुलिस ने चार दिनों तक दौड़ाया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। पीड़ित ने बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed