{"_id":"5a5513d24f1c1b50308b4698","slug":"51515525074-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर का बंद मकान खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर का बंद मकान खंगाल ले गए चोर
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद मकान खंगाल ले गए चोर
-सोमवार रात ताला तोड़कर चोरों ने अंजाम दी घटना
-नगदी समेत 50 हजार की संपत्ति की पार, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बारा (कौशाम्बी)। थाना क्षेत्र के इंदारा पर मुस्तफाबाद गांव में सोमवार रात बेखौफ चोर मजदूर का बंद मकान खंगाल ले गए। ताला तोड़कर चोरों ने नगदी, बर्तन, कपड़े के साथ बकरी उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के इदारा पर (मुस्तफाबाद) गांव निवासी हीरालाल गरीब मजदूर है। बताया कि सोमवार रात वह पुराने मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ गांव के समीप स्थित दूसरे घर में सो रहा था। रात बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने दो हजार नगदी के साथ बर्तन, कपड़े आदि करीब 50 हजार रुपए की संपत्ति पार कर दी। जाते-जाते चोर घर में बंधी बकरी भी खोल ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई। पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए हीरालाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
संदिग्ध दशा में भट्ठा मजदूर लापता
-परिजनों ने भट्ठा मालिक पर लगाया गायब करने का आरोप, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)। ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने गया मजदूर सप्ताह भर पहले संदिग्ध दशा में लापता हो गया। भट्ठा संचालक पर अधेड़ को गायब करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित के बेटे ने मंगलवार को की शिकायत सरायअकिल पुलिस से की। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
करारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर मुलानी गांव निवासी रतीलाल पुत्र बच्चू सरायअकिल क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करने के लिए गया था। बृहस्पतिवार शाम रतीलाल संदिग्ध दशा में लापता हो गया। अधेड़ के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कहीं पता नहीं लगा। पीड़ित मजदूर के बेटे फूलचंद्र ने बताया कि घटना के दो दिन पहले उसके पिता से भट्ठा संचालक का विवाद हो गया था। इसी अदावत में उसे गायब कर दिया गया है। अनहोनी की आशंका जताते हुए मंगलवार को पीड़ित बेटा थाने पहुंचा और मामले की नामजद शिकायत सरायअकिल पुलिस से की। पीड़ित युवक से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल उमाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवक ने भयाहू को पीटा
सरायअकिल (ब्यूरो)। सरायअकिल थाना क्षेत्र के खोपा गांव की कुसुम देवी पत्नी विजय सरोज मंगलवार सुबह जेठ के घर पर लगे सबमर्सिबल पर पानी भरने के लिए गई थी। इस पर जेठ ने पानी भरने से मना करते हुए मोटर बंद कर दी। विरोध करने पर युवक ने पिता के साथ मिलकर विवाहिता को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शंात कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।