फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान

जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान

Fri, 11 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान
जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन

पत्नी से झगड़े के बाद आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली के धुमाई गांव में बुधवार रात युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। चर्चा है कि रात में पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव का उमेश कुमार (35) पुत्र रामसजीवन किसान है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी झड़प हो गई। पत्नी से झगड़ने के बाद गुस्से से आग पीला उमेश कुमार कमरे में गया और कीटनाशक दवा निगल ली। अचानक युवक की हालत बिगड़ती देख घर-परिवार के लोग आनन-फानन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed