{"_id":"593c11564f1c1bcd768b4592","slug":"51497108822-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के भतीजे ने छात्राओं से की छेड़खानी, विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के भतीजे ने छात्राओं से की छेड़खानी, विरोध पर पीटा
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर।
सदर कोतवाली के टेवा में पालीटेक्निक की छात्राओं से गुरुवार रात सपा नेता के भतीजे ने साथियों संग छेड़खानी की। विरोध करने पर दो छात्राओं के कमरों में घुसकर उनकी पिटाई भी की। बीचबचाव करने पहुंचे पालीटेक्निक के छात्रों और पुलिस से भी मारपीट की। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महामाया पालीटेक्निक कालेज का छात्रावास अभी तैयार नहीं है। यहां पढ़ने वाले छात्र किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। पॉवर हाउस के समीप किराए के मकान में रहने वाली छात्राएं गुरुवार रात नाश्ता करने टेवां चौराहे पर गई थीं। दुकान में पहले से सपा नेता व सपा के पूर्व प्रत्याशी शिवमोहन चौधरी के छोटे भाई मक्खनलाल का बेटा धर्मेंद्र अपने साथी रोहित व संदीप के साथ बैठा था।
इसी दौरान धर्मेंद्र ने एक छात्रा के पैर में अपना पैर मार दिया। इससे वह गिर गई। छात्रा चुप रही। इसी बीच उसने दोबारा पैर मारा तो छात्रा ने विरोध करने के साथ ही इसकी जानकारी पालीटेक्निक के अन्य छात्रों को दी। मौके पर छात्रों ने धर्मेेंद्र व उसके साथियों को घेरकर पीटा। इसके बाद वे लोग चले गए। धर्मेंद्र आधा घंटा बाद अपने परिजनों के साथ छात्राओं के कमरों पहुंचा और घुसकर मारपीट की। शोर मचने पर मकान मालिक व मोहल्ले के लोगों के साथ छात्र दोबारा इकट्ठा हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
जानकारी होने पर टेवा चौकी पुलिस व 100 डॉयल पुलिस पहुंची। बीच बचाव में सिपाही सुभाष राय घायल हो गया। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने धर्मेंद्र, रोहित, संदीप समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बाकी आरोपी भी जल्द ही प्रकाश में लाए जाएंगे।
सपा नेता के भतीजे ने की छेड़खानी
विरोध करने पर दिखाई दबंगई, साथियों संग छात्राओं के कमरों में घुसकर पीटा
बीचबचाव करने पहुंचे छात्रों और पुलिस से भी की मारपीट, एक सिपाही घायल
शोहदों का लगता है जमावड़ा
पालीटेक्निक कालेज के समीप शोहदों का जमावड़ा लगता है। कॉलेज प्रशासन भी इसकी शिकायत कर चुका है। इसके बाद पुलिस पुलिस इन शोहदों की नकेल नहीं कस पा रही है। पुलिस ने कई बार प्रयास भी किया तो नेताओं की दखलदांजी शुरू हो जाती है। टेवा चौराहा में शाम होते ही दुकानों में शोहदे अड्डा जमाकर बैठ जाते हैं। शाम को छात्राएं खरीदारी अथवा नाश्ता-पानी के लिए दुकानें जाती हैं तो वहां उनसे अभद्रता की जाती है।