{"_id":"593965e84f1c1b486e8b458d","slug":"51496933864-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरवा में सरेशाम किशोरी का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरवा में सरेशाम किशोरी का अपहरण
Updated Thu, 08 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर।
चरवा इलाके में मंगलवार शाम एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। शाम किशोरी खेत की ओर गई थी। खोजबीन के बाद परिजनों ने पड़ोसी पर बेटी को अगवा किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर दी। बुधवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे समेत तीन लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम खेत की ओर गई थी। किशोरी के देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि पड़ोसी बाप-बेटे ने किशोरी को जबरन अगवा किया है। दूसरे दिन पड़ोसी पर बेटी को अगवा किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार के लोग थाने पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी।
पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चरवा इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हकीकत जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चरवा में किशोरी का अपहरण
मंगलवार की शाम हुई घटना, बाप-बेटे समेत तीन पर मुकदमा