फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रिश्वत नहीं देने पर लेखपाल ने मजदूर को पीटा

रिश्वत नहीं देने पर लेखपाल ने मजदूर को पीटा

Thu, 17 Jan 2019 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत नहीं देने पर लेखपाल ने मजदूर को पीटा

विज्ञापन
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के नींबी शाना गांव में मंगलवार दोपहर रिश्वत नहीं देने पर हल्का लेखपाल ने साथियों संग मिलकर एक मजदूर की पिटाई कर दी। पीड़ित ने गुरुवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।


नींबी शाना गांव का लवकुश पुत्र भुलई मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसका पैतृक मकान काफी जर्जर हो गया है। पीड़ित की मानें तो मंगलवार दोपहर वह दरवाजा और खिड़की की मरम्मत करा रहा था। आरोप है कि तभी हल्का लेखपाल अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और अवैध निर्माण की बात कहते हुए पांच हजार रुपया रिश्वत मांगने लगा। रुपया नहीं देने पर गाली-गलौच देते हुए पिटाई शुरू कर दी। मजदूर को पूरे मोहल्ले में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। इल्जाम है कि पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए चरवा इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed