{"_id":"5b3681b54f1c1bfa6e8ba932","slug":"41530298805-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रैक्टर ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के बैरागीपुर गांव के समीप शुक्रवार सुबह बेकाबू ट्रैक्टर ने साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
बैरागीपुर गांव का राजकरन (15) पुत्र संतोष शुक्रवार सुबह साइकिल से अपने मामा के घर मंझनपुर जा रहा था। बैरागीपुर गांव के बाहर मुख्य सड़क पर पहुंचते ही पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे राजकरन छिटककर सड़क पर गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए गुजर गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांसें थम गईं। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।