फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   35 year old man death

संदिग्धदशा में युवक की मौत

Tue, 10 May 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 10 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
35 year old man death
crime
 पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली गांव के एक निजी नलकूप की पानी टंकी के समीप युवक की लाश संदिग्ध दशा में पड़ी मिली। वहां पड़े युवक को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया। पर युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक किस गांव का था इस बावत कोई सुराग नहीं लग सका है। युवक का शव मिलने के बाद से इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली गांव निवासी हंसराज सिंह का गांव के समीप निजी नलकूप है। सोमवार की दोपहर नलकूप की पानी टंकी के समीप एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ नलकूप स्वामी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पर, युवक के लाश की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का शव मिलने के बाद से इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं है। लोगों का कयास है कि युवक को लू लगी या फिर दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। एसओ पिपरी विपिन त्रिवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed