फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   देवर ने भाभी पर किया लोहे की रॉड से हमला, गंभीर

देवर ने भाभी पर किया लोहे की रॉड से हमला, गंभीर

Thu, 14 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
देवर ने भाभी पर किया लोहे की रॉड से हमला, गंभीर
चायल । पिपरी के नईम मियां का पूरा में बुधवार को निर्माणाधीन दीवार का विरोध करने पर एक युवक ने अपनी भाभी पर लोहे की रॉड से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। मामले में महिला ने देवर के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

नईम मियां का पूरा गांव के पूर्वी भाग में रहने वाले मो.राशिद व मो.अकिल सगे भाई है। मो. राशिद अपने भाई से अलग अजमत गंज में रहता है। दोनों भाइयों का पुश्तैनी मकान के बटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार को मो. अकिल मकान बनवाने के लिए दीवार का निर्माण करवा रहा था। इसी बीच जानकारी होने पर मो.राशिद की पत्नी हसीना बानो मौके पर पहुंचकर दीवार बनाने का विरोध करने लगी। निर्माण को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर मो. आकिल ने अपनी भाभी हसीना को लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर आरोपी देवर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed