फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पति-पत्नी के झगड़े में बच्चों का बंटवारा

पति-पत्नी के झगड़े में बच्चों का बंटवारा

Mon, 11 Jun 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
पति-पत्नी के झगड़े में बच्चों का बंटवारा
पइंसा। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में बच्चों का बंटवारा हो गया। युवक ने बीवी के चरित्र पर लांछन लगाया तो पत्नी ने पति पर पिटाई का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पंचायत के बाद भी बात नहीं बनने पर दोनों एक-एक बच्चे को लेकर अपनी राहें अलग कर लीं।
विज्ञापन


पइंसा इलाके के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की शादी सैनी कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद दंपति को एक बेटा व एक बेटी हुई। पति का आरोप है कि उसकी बीवी का गांव के दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध है। उसने उसे रंगेहाथ पकड़ा था। इसे लेकर पति ने पइंसा थाने में बीवी व उसके आशिक के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस गांव पहुंची तो पत्नी ने पति के खिलाफ ही पलटवार कर दिया। बीवी ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति अक्सर मारपीट किया करता है। रविवार को पइंसा थाने में इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के दर्जनों लोग पहुंचे। सभी की बातें सुनीं र्गइं। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ रहने को राजी नहीं हो रहे थे। ऐसे में पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई। जबकि पति बेटे को अपने पास रखा है। थानाध्यक्ष विजय कुशवाहा का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। पति-पत्नी का झगड़ा हुआ था। दोनों ने आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed