{"_id":"5a3a64584f1c1ba7668bb46a","slug":"31513776216-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देख बाइक छोड़ भाग निकले लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को देख बाइक छोड़ भाग निकले लुटेरे
Updated Wed, 20 Dec 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को देख बाइक छोड़ भाग निकले लुटेरे
लूट की सूचना पर मंदर मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी पुलिस, तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। हाईवे पर कोखराज के समीप मंगलवार की रात लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे लुटेरे पुलिस की घेराबंदी देख बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेते हुए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र में हाईवे पर बाइक लूट की वारदात को अंजाम देकर मंगलवार की रात लुटेरे इलाहाबाद की ओर भाग निकले। सरेराह लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही लुटेरों की धर पकड़ के लिए सल्लाहपुर चौकी प्रभारी ने मंदर मोड़ के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान तीन बाइक पर चार युवक पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवक भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी बाइकों को सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। बाइकें कब्जे में लेकर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि तहरीर नहीं मिलने के कारण पीड़ित का पता नहीं चल सका है। सरेराह लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है।