फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सुरसेना गांव में वृद्ध की निर्मम हत्या

सुरसेना गांव में वृद्ध की निर्मम हत्या

Sat, 25 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
सुरसेना गांव में वृद्ध की निर्मम हत्या
गला रेतकर वृद्ध की हत्या
विज्ञापन

-सुरसेना गांव में सोते समय धारदार हथियार से कातिलों ने अंजाम दी वारदात
-सुबह बिस्तर पर खून से लथपथ मिली लाश, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा (कौशाम्बी)। सरायअकिल के सुरसेना गांव में बृहस्पतिवार रात वृद्ध की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात अंजाम देने के बाद कातिल भाग निकले। शुक्रवार सुबह वृद्ध की लाश बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी मिली। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ चायल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

सरायअकिल थाना क्षेत्र के सुरसेना (सुरसेनी) गांव निवासी बुधई लाल (75) गांव के बाहर बने मकान में रहता था। परिवार के बहू-बेटे पुराने मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार रात कातिलों ने बुधई को सोते समय धारदार हथियार से गला रेत मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद भी शरीर में कई प्रहार किए गए। वारदात अंजाम देकर कातिल भाग निकले। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। जब वह घर पहुंचे तो देखा वृद्ध की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। वृद्ध की हत्या किए जाने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मौके पर मजमा लग गया। सूचना मिलते ही सीओ चायल पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अफसरों ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के बेटे रामलाल की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी रामलखन समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed