{"_id":"59d4e22c4f1c1ba9538b59ae","slug":"31507123756-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभा की जमीन कब्जाना पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम सभा की जमीन कब्जाना पड़ा महंगा
Updated Wed, 04 Oct 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कब्जा करने पर भूमाफिया पर मुकदमा
जांच पड़ताल के बाद हल्का लेखपाल ने कराई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
सिराथू तहसील के मीठेपुर सयारा गांव के भू-माफिया को ग्रामसभा की भूमि पर कब्जा करना महंगा पड़ा। ग्रामीणों की शिकायत पर हल्का लेखपाल ने जांच पड़ताल की तो मामला सत्य मिला। जांच रिपोर्ट अफसरों को देते हुए लेखपाल ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
सिराथू तहसील के मीठेपुर सयारा गांव में ग्रामसभा की सरकारी भूमि खाली पड़ी है। जिस पर गांव के ही दीवान सिंह ने कब्जा कर लिया। जानकारी होने पर ग्रामीण विरोध करते हुए मामले की शिकायत एसडीएम सिराथू से की। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मामले की जांच हल्का लेखपाल रामकिशोर को दी। गांव पहुंच हल्का लेखपाल ने जमीन की पैमाइश की तो मामला सत्य पाया गया। हल्का लेखपाल ने बताया कि दीवान सिंह ने जिस जमीन पर कब्जा किया था वह ग्राम सभा की सरकारी जमीन है। जांच रिपोर्ट एडीएम को दे दी गई है। अफसर के निर्देश पर आरोपी दीवान सिंह के खिलाफ सैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।