{"_id":"59737d3f4f1c1bbc3d8b4625","slug":"31500740927-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का शिकार किशोरी का सरेराह अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी का शिकार किशोरी का सरेराह अपहरण
Updated Sat, 22 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
किशोरी का दिन दहाडे़ अपहरण
कार सवार युवकों ने अंजाम दी घटना, पखवाड़ा भर पहले युवकों ने की थी छेड़खानी
एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए गठित की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली एक किशोरी का मंझनपुर कोतवाली इलाके से शनिवार दोपहर कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। किशोरी घर से अपने खेत की ओर जा रही थी। तभी युवकों ने वारदात अंजाम दी। घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पूछताछ के बाद उन्होंने अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शनिवार दोपहर घर से खेत की ओर गई थी। गांव के समीप पहले से घात लगाकर बैठे कार सवार युवकों ने जबरन किशोरी को खींच कर गाड़ी में बैठा लिया। सरेराह वारदात अंजाम देने के बाद अपहर्ता उसे लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी परिजनों को हुई थी तो वे भागकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। किशोरी के अपहरण की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मंझनपुर कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ पखवारा भर पहले छेड़खानी की गई थी। इसकी रिपोर्ट मंझनपुर कोतवाली में दर्ज है। किशोरी मुकदमे की वादी भी है। उन्होंने उसकी हत्या की आशंका भी जताई है। आरोपियों पर ही बेटी के अपहरण का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की मां ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उधर मामले में एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।