{"_id":"5b5cb7924f1c1b07788b68b1","slug":"21532802962-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर गिरा महुए का पेड़, हादसा टला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान पर गिरा महुए का पेड़, हादसा टला
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बसुहार गांव स्थित एक दो मंजिला मकान के ऊपर शनिवार सुबह महुए का पेड़ गिर गया। गनीमत ये रही कि इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। हजारों रुपये की गृहस्थी जरुर नष्ट हो गई।
सरायअकिल क्षेत्र के बसुहार (कटैनी) निवासी राकेश कुमार दुबे पुत्र बांकेलाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। उन्होंने दो मंजिला मकान बनवा रखा है। शनिवार सुबह अचानक उनके मकान के ऊपर बगल में लगा महुए का पेड़ गिर गया। इससे दो कमरे भरभराकर जमींदोज हो गए। इन कमरों में रखा गृहस्थी का करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान नष्ट हो गया।
अच्छा ये रहा कि घटना के वक्त परिवार के सदस्य दूसरे कमरों में थे। वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी। हादसे की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है। राजस्व कर्मचारियों ने जांच भी शुरू कर दी है।