फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज की खातिर हैवान बने ससुराली

दहेज की खातिर हैवान बने ससुराली

Wed, 12 Jul 2017 08:39 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर हैवान बने ससुराली
ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता को दीं यातनाएं
विज्ञापन

महिला को पीटकर घर से निकाला, पांच पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
करारी इलाके के तेलियापर गांव में ब्याही युवती की जान के दुश्मन ससुराल के लोग बने हुए हैं। शादी के बाद से नगदी-बाइक की मांग पर यातनाएं दी जा रही हैं। पखवारे भर पहले ससुरालियों ने विवाहिता को पीटते हुए घर से भगा दिया। बुधवार को विवाहिता की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच लोगोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा कालोनी की रहने वाली सोनम देवी की शादी दो साल पहले करारी के तेलियापर गांव में मोनू से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से एक लाख रुपये और बाइक लाने की जिद कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पखवारे भर पहले ससुरालियों ने पीटकर घर से भगा दिया। मायके पहुंची विवाहिता आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर ससुराल के लोग राजी नहीं हुए। बुधवार को मंझनपुर कोतवाली पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी पति मोनू समेत सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed