{"_id":"5941953d4f1c1b8b3c8b4590","slug":"21497470269-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संशोधित...
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। ‘वो आज बड़ा ही नायाब तोहफा मांग बैठे, मुझसे मेरी जान मांग बैठे, बोले मुझे अब ये रिश्ता पंसद नहीं, वो मुझसे जुदा अपना नाम मांग बैठे।’ शायरी की यह पंक्तियां पूरामुफ्ती के रसूलाबाद कोइलहा की फात्मा बेगम को मिले तलाक की वजह बयां कर रही हैं। शादी के एक साल बीतते ही शौहर मो. असफाक ने फात्मा से पीछा छुड़ाने के लिए उसको मोबाइल पर तलाक का मैसेज भेजा। इसके पहले डाकिए से तीन तलाक की चिट्ठी भी भिजवाई थी।
फात्मा बेगम ने इसकी शिकायत एसपी से की। जांच महिला प्रकोष्ठ को मिली। दोनों पक्ष आमने-सामने हुए, लेकिन शौहर किसी भी कीमत पर फात्मा को रखने को तैयार नहीं हुआ। इससे फात्मा का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कोईलहा की फात्मा बेगम का निकाह मोहम्मदपुर असरौली के मो. असफाक के साथ 25 जून वर्ष 2016 को हुआ था। मो. असफाक टेंपो चालक है। शादी को एक साल भी नहीं बीते थे कि मो. असफाक ने फात्मा बेगम के प्रति अपना रवैया बदल लिया। दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। 3 अप्रैल को फात्मा बेगम अपने पिता कलीम उद्दीन के साथ मायके आ गई। 26 अप्रैल को फात्मा बेगम के मोबाइल पर असफाक ने तीन तलाक का मैसेज भेजा। मैसेज पढ़ते ही उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
इसकी जानकारी उसनेे अपने माता-पिता को दी तो वह भी बौखला गए। इसके बाद असफाक ने तीन तलाक की चिट्ठी रजिस्टर्ड डाक से फात्मा बेगम के घर आठ मई को भिजवाई तो फात्मा का कलेजा ही चाक हो गया। विवाहिता के परिजनों ने असफाक को मनाने की हर संभव कोशिश की लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। कोई रास्ता न सूझने पर फात्मा ने 16 मई 2017 को एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने मामले की जांच महिला प्रकोष्ठ को सौंप दी। महिला प्रकोष्ठ ने दोनों पक्षों को बुलवाया। पति-पत्नी आमने-सामने हुए। फात्मा रो-रोकर घर ले जाने की दुहाई देती रही, लेकिन असफाक उसे ले जाने को तैयार नहीं हुआ और महिला प्रकोष्ठ से वापस चला गया।
फात्मा बेगम अपने शौहर मो. असफाक को दिलो जान से चाहती है। वह अपने शौहर के साथ ताउम्र जिंदगी बिताने के अभी भी सपने संजोए बैठी है। यही कारण है कि पुलिस भी इस मामले में कार्रवाई नहीं कर पा रही है। महिला प्रकोष्ठ की ओर से मो. असफाक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई थी, लेकिन यह कहकर फात्मा बेगम ने पुलिस को रोक दिया कि मुझे मेरा शौहर चाहिए, कार्रवाई नहीं। फात्मा बेगम को अभी भी उम्मीद है कि उसका पति उसे बुलाने आएगा।
तीन तलाक ने फात्मा के अरमानों का किया कत्ल
मोबाइल पर तलाक मैसेज भेजने से पहले डाकिए से भेजा तीन तलाक की चिट्ठी
पत्नी ने एसपी से की शिकायत, जांच शुरू, पत्नी रखने को नहीं राजी शौहर