{"_id":"5cd3339ebdec22073706c044","slug":"201557345182-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी ने महिला का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशेड़ी ने महिला का सिर फोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशेड़ी ने महिला का सिर फोड़ा
चायल। पूरामुफ्ती के हुसैनमई गांव में मंगलवार की शाम एक नशेड़ी ने महिला को बेरहमी से पीट कर सिर फोड़ दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
हुसैनमई गांव का रोशन लाल मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। मंगलवार को वह मजदूरी करने के लिए घर से बाहर चला गया था। शाम को उसकी पत्नी सुशीला देवी घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोसी नशे में धुत होकर उसके पास पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर नशेड़ी ने महिला की डंडे से पिटाई कर दी। इससे महिला का सिर फट गया और वह लहुलूहान हो गई। चीख-पुकार सुन जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। सुशीला ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
पुरानी रंजिश में महिला को बेरहमी से पीटा
चायल। चरवा के सिरियावां गांव निवासी शकील अहमद मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। शनिवार सुबह वह मजदूरी करने चला गया था। उसकी पत्नी नुसरत जहां घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी महिला अपने दो भाइयों के साथ उसके घर पर पहुंची और गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर दबंग महिला ने नुसरत को बेरहमी से पीटा। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
पट्टा धारक को प्रधान ने दी धमकी
चायल। पूरामुफ्ती के मीरपुर गांव निवासी मो. नौशाद ने बताया कि उसे मत्सय पालन के लिए तलाब का पट्टा मिला है। सोमवार को वह तालाब की सफाई करा रहा था। इसी दौरान तालाब से सौंदर्यीकरण में लगने वाले चार लोहे के एंगल उसे मिले। जानकारी मिलने के बाद ग्राम प्रधान अफसार अहमद मौके पर पुहंचे और एंगल की मांग करने लगे। पट्टा धारक के एंगल देने से मना करने पर वह आग बबूला हो गए। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गाली गलौज कर पट्टाधारक को मारने की धमकी दी। शोर सुन जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित पट्टाधारक ने थाने जाकर आरोपी प्रधान के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार देवर भाभी जख्मी
चायल। पूरामुफ्ती के नौवापुर के समीप बुधवार दोपहर अप्पे की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी जख्मी हो गए। चरवा के रामनगर निवासी जगलाल पुत्र हरिश्चंद्र अपनी भाभी रीता को लेकर कुसवां से घर जा रहा था। जैसे ही वह नौवपुर के समीप पहुंचा चायल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अप्पे ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक समेत देवर-भाभी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। हादसे में रीता का बांया पैर टूट गया। स्थानीय लोगों ने दौड़कर उन्हें उठाया और इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। खबर मिलने के बाद घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।