फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जायदाद के लिए भाई-भतीजे ने की थी नींबूलाल की हत्या

जायदाद के लिए भाई-भतीजे ने की थी नींबूलाल की हत्या

Sat, 04 May 2019 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
जायदाद के लिए भाई-भतीजे ने की थी नींबूलाल की हत्या
जायदाद के लिए भाई-भतीजे ने की थी नींबूलाल की हत्या
विज्ञापन

- पइंसा कोतवाली क्षेत्र के कइमा गांव में 26 अप्रैल को हुई थी घटना
- पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल
फोटो नं.
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली क्षेत्र के कइमा निवासी नींबूलाल की हत्या उसके भाई व भतीजे ने की थी। जायदाद की लालच में इन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। कइमा निवासी नींबूलाल की हत्या 26 अप्रैल की रात की गई थी। अगले दिन गांव के बाहर खेत में उसका शव पड़ा मिला था। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस को शुरूआती दौर से ही परिवार वालों के ऊपर शक था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने नींबूलाल के भाई सुरेंद्र कुमार पटेल व भतीजे रमेश सिंह पटेल को अनेठा मोड़ से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि नींबूलाल अविवाहित था। अपने हिस्से का खेत वह घटमापुर के रमेश नाई को बेचने जा रहा था। 27 अप्रैल को रजिस्ट्री होनी थी। इससे एक दिन पहले ही नींबूलाल को बहाने से खेत की ओर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया गया। शुक्रवार एसपी प्रदीप गुप्ता ने घटना का खुलासा किया। इसके बाद हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed