{"_id":"5cc8506cbdec2206fd72a824","slug":"201556631660-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को ट्रक से कुचलकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्र को ट्रक से कुचलकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मलाक भायल गांव के समीप मंगलवार सुबह हुई घटना
- मृतक के पिता की तहरीर पर दो के खिलाफ एफआईआर
फोटो नं-43
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। कोखराज कोतवाली के मलाक भायल गांव के समीप मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने एक छात्र को ट्रक से कुचलकर मार डाला। मृतक के पिता की तहरीर पर सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
भरवारी कस्बे केे पुरानी बाजार मोहल्ले का आयाज अहमद (20) बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता शमीम के पास ट्रक है। मंगलवार को ट्रक गुलामीपुर में खड़ा था। आयाज उसे देखने गया था। लौटते वक्त मलाक भायल गांव के समीप पीछे से आए ट्रक ने उसको कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता का कहना है कि पड़ोसी सेबू पुत्र भोग्गा व उसका भाई जीशान भी ट्रक चलवाते हैं। इसी बात की उनसे पुरानी रंजिश है। इसी रंजिश के चलते सगे भाइयों ने ट्रक से कुचलकर आयाज को मौत के घाट उतारा है। पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
-----