फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मार डाला

दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मार डाला

Wed, 02 May 2018 07:56 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मार डाला
मंझनपुर/पश्चिमशरीरा। पूरबशरीरा गांव में ब्याही एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने जहर देकर मार डाला। घटना के नौ महीने बाद अदालत के निर्देश पर पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कसिया गांव निवासी मुरली प्रसाद पुत्र किशोरी लाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी रेखा देवी का विवाह वर्ष 2015 में पूरबशरीरा के शिवभूषण से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बतौर दहेज करीब दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित के मुताबिक 17 जुलाई 2017 को दहेजलोभियों ने बेटी की पिटाई कर दी। इसके बाद जबरन उसे जहर खिला दिया। पांच दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इल्जाम है कि नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। इससे परेशान पीड़ित पिता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पति शिवभूषण, जेठ शंभू, जेठानी व भतीजे सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर स्वामीनाथ का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed