फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   किसान की आत्महत्या को हत्या बताने पर आमादा अधिकारी

किसान की आत्महत्या को हत्या बताने पर आमादा अधिकारी

Sat, 17 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
किसान की आत्महत्या को हत्या बताने पर आमादा अधिकारी
सिराथू। किसान रामबाबू की मौत के साथ प्रशासन खिलवाड़ करने पर उतारू हो गया है। आत्महत्या की घटना को हत्या की ओर ले जाने की पुलिस ने सारी तैयारी तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुए खिलवाड़ के बाद परिजनों से पूछे जा रहे बेतुके सवाल इसकी तस्दीक कर रहे हैं। इससे परिजन आक्रोशित हैं। ग्रामीण भी नाराज हैं। शुक्रवार को हद तो तब पार हो गई जब मृतक के मझले बेटे से कई चक्रों में पूछताछ हुई। इसके बाद घर के बाहर दो सिपाही तैनात कर दिए गए। वह भी दोपहर बाद अपने असलहों के साथ गायब हो गए। पुलिस के सवालों से परेशान मझले बेटे ने अमर उजाला को खुद इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


सैनी के चक बख्तियारा निवासी रामबाबू ने मंगलवार की देर रात गांव के बाहर आम की बाग में फांसी लगा ली थी। बुधवार की सुबह शव पेड़ पर लटकता मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कर्ज में डूबे रामबाबू की आत्महत्या की घटना को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू किया तो अधिकारियों ने आत्महत्या पर पर्दा डालने का खेल भी शुरू कर दिया। इसकी शुरूआत पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई। पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग नहीं लिखा गया।
विज्ञापन


दबी जुबान और चोट की भी बात सामने आई थी। इसकी जानकारी होते ही पुलिस विभाग एकदम से सक्रिय हो गया। इसके बाद पीएम करने वाले डॉक्टर से इंस्पेक्टर ने बातचीत की। डॉक्टर ने माना कि हैंगिंग गलती से नहीं लिखा गया था। वह इसे दोबारा चेक कर रहे हैं। प्रशासनिक गलियारे में चर्चा है कि इस मामले में डॉक्टर तलब भी हुए थे। पुलिस इसे दूसरा रूप देने जा रही थी, लेकिन ऐन वक्त विपक्षी दलों और परिजनों के दबाव के बाद अधिकारियों ने अपने कदम खींच लिए। रामबाबू के घर में नेताओं का जमावड़ा लगा है। शुक्रवार दोपहर सैनी कोतवाली पुलिस दोबारा रामबाबू के घर पहुंची। मृतक के मझले बेटे बृजेंद्र द्विवेदी से पुलिस ने कई बिंदुओं पर सवाल-जवाब किया। बृजेंद्र से पुलिस ने पुराना सवाल ही दोहराया। इससे बृजेंद्र झुंझला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजेंद्र ने फोन करके अमर उजाला को बताया कि उसको पुलिस परेशान कर रही है। बेटे ने बताया कि पुलिस पूछ रही है कि रामबाबू कितने बजे रात को घर से निकला, मौत की खबर उनको सबसे पहले किसने दी, फांसी में कितनी गांठ लगी थी, कितनी दूरी पर शव लटक रहा था? परिजनों का कहना है कि सूचना पर पुलिस आई थी। पंचनामा भरा तब यह सवाल नहीं किया गया। अब बड़े नेता व अधिकारी आ रहे हैं, तो पुलिस परेशान कर रही है।

किसान की आत्महत्या को हत्या बताने में जुटे रहे अफसर
गर्दन फंसते ही पुलिस ने शुरू किया खेल, पीड़ित परिजन पुलिस के सवाल से परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed