फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मछली मार रहे युवक की तालाब में डूबने से मौत, कोहराम

मछली मार रहे युवक की तालाब में डूबने से मौत, कोहराम

Thu, 20 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मछली मार रहे युवक की तालाब में डूबने से मौत, कोहराम
कौशाम्बी कोतवाली के उरई अशरफपुर गांव में बुधवार की शाम मछली मार रहे युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


उरई अशरफपुर निवासी रामभवन (35) पुत्र छितानी लाल मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। बुधवार की शाम वह बस्ती से बाहर स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। तालाब में कटिया डालने के दौरान रामभवन का पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में समा गया। खबर मिलते ही बदहवाश परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे । पर, तालाब में घुसने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जाल डलवाकर शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा भर कर पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed