फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Food safety team conducts raids in Safidon; 180 kg of paneer destroyed

Jind News: सफीदों में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 180 किलो पनीर नष्ट कराया

Wed, 28 Oct 2026 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Food safety team conducts raids in Safidon; 180 kg of paneer destroyed
27जेएनडी32: सफीदों में पनीर को नष्ट करवाते हुए खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी। स्रोत: टीम
जींद। त्योहारों के दौरान बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को सफीदों में विभिन्न दुकानों पर जांच की। इस दौरान दो दुकानों पर 180 किलो पनीर खराब पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। टीम ने पनीर और मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में मिठाइयों, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। इसके साथ ही मिलावट और खराब सामग्री की बिक्री की आशंका भी रहती है। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बाजार में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सफीदों में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानों पर उपलब्ध पनीर और मिठाइयों की जांच की। दो दुकानों पर कुल 180 किलो पनीर खराब पाया गया। इसमें गुप्ता पनीर भंडार का 140 किलो पनीर शामिल था। टीम ने खराब पनीर को मौके पर ही नष्ट करवा दिया, ताकि इसे बिक्री के लिए इस्तेमाल न किया जा सके। जांच के दौरान टीम ने पनीर के तीन और मिठाइयों के पांच नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के कारण विभाग लगातार जांच कर रहा है। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सीधे लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी है। इसलिए दुकानदारों को खाद्य पदार्थ तैयार करने और बेचने के दौरान स्वच्छता के नियमों का पालन करना चाहिए। उपभोक्ताओं को भी खरीदारी करते समय खाद्य सामग्री की ताजगी और गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। -डॉ. अमन प्रकाश ढाका, जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article