फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Family attacked and pelted with stones during 'well worship' ritual; six injured

Bijnor News: कुआं पूजन करने गए परिवार से मारपीट-पथराव, छह घायल

Wed, 28 Oct 2026 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Family attacked and pelted with stones during 'well worship' ritual; six injured
-दूसरे समुदाय के लोगों ने किया हमला, 21 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

-गांव तालिबपुर में कुआं पूजन को जा रहीं महिलाओं के पास जाने पर हुआ विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बेटे के जन्म के बाद कुआं पूजन करने के जा रही महिलाओं के बीच दूसरे समुदाय के युवकों ने घुसने का प्रयास किया। विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट करते हुए पथराव कर दिया गया। हमले में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 15 नामजद समेत 21 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चार आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है।

चांदपुर के गांव तालिबपुर निवासी हरपाल की पत्नी ने कुछ दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया। इस उपलक्ष्य में सोमपाल के परिवार की महिलाएं और बच्चे कुआं पूजन करने के लिए घर से निकले। रास्ते में दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने महिलाओं के बीच में आने का प्रयास किया। जिनके साथ चल रहे परिवार के पुरुषों ने विरोध किया। बात इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने मारपीट चालू कर दी। साथ ही आरोपियों के परिवार के लोगों ने अपनी छत से पथराव कर दिया। इसमें गोपाल, हरपाल, पवन निवासीगण तालिबपुर और रिश्तेदार नीरज निवासी गांव धनौरी थाना गजरौला, हर्ष निवासी शहवाजपुर गुर्जर घायल हो गए।
विज्ञापन

इस विवाद के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनने पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि नरेश की तहरीर के आधार पर मोनिश, नसीर, आजाद, शादिक, अमान, नजाकत, नगमा, अनवार समेत 15 आरोपियों को नामजद किया गया है। वहीं छह अज्ञात भी आरोपी बनाए गए हैं। चार आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed