फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रसव के बाद नवजात की मौत, हंगामा

प्रसव के बाद नवजात की मौत, हंगामा

Tue, 10 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्रसव के बाद नवजात की मौत, हंगामा
प्रसव के बाद नवजात की मौत, हंगामा
विज्ञापन

सीएचसी की स्टाफ नर्स और निजी अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
देवीगंज के एक निजी अस्पताल में डिलेवरी के बाद नवजात की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। मामले में परिजनों ने सीएचसी इस्माइलपुर की स्टाफ नर्स व निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

सीएचसी इस्माइलपुर क्षेत्र के भानीपुर की शोभा देवी (22) पत्नी छोट्टन सरोज को रविवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने उसे सीएचसी इस्माइलपुर में भर्ती कराया। स्टाफ नर्स ने बताया कि डिलेवरी नार्मल हो जाएगी। वे लोग परेशान न हों। दो घंटे बाद स्टाफ नर्स ने हाथ खड़े करते हुए कहा कि शोभा की हालत गंभीर है। ऑपरेशन से ही प्रसव होगा। मगर ऑपरेशन अस्पताल में संभव नहीं है। इससे परेशान परिजन शोभा को लेकर देवीगंज के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां उसका इलाज शुरू हुआ। शोभा ने एक बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल कर्मियों से झड़प भी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। परिजनों ने सीएचसी की स्टाफ नर्स व निजी अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का आरोप है कि स्टाफ नर्स की निजी अस्पताल से सेटिंग है। इसीलिए उसकी पत्नी को वहां डिलेवरी के लिए भेजा गया। मामले में सीएमओ डॉ. दीपेंद्र मालवीय का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed