फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   खड़े ट्रक से टकराया डीसीएम, चालक की मौत

खड़े ट्रक से टकराया डीसीएम, चालक की मौत

Tue, 13 Nov 2018 05:51 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराया डीसीएम, चालक की मौत
खड़े ट्रक से टकराया डीसीएम, चालक की मौत
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के अंधावां गांव के समीप मंगलवार सुबह हुआ हादसा, खलासी भी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के अंधावां गांव के समीप मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी घायल हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
फतेहपुर जिले के मलवां थाना स्थित हरसिंहपुर गांव का अरविंद उर्फ मोनू (18) पुत्र ओमप्रकाश डीसीएम चालक था। मंगलवार सुबह वह फतेहपुर से डीसीएम में गोभी लादकर मिर्जापुर जा रहा था। कोखराज के अंधावां के समीप हाईवे पर झपकी आने से उसका डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। दर्दनाक हादसे में चालक अरविंद की मौके पर ही सांसें थम गईं। उसके गांव का ही खलासी अजय कुमार पुत्र शिवबरन घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

फोटो नं.8

सड़क हादसे में ट्रैक्टर मालिक की मौत
चरवा कोतवाली क्षेत्र के भीटी गांव के समीप मंगलवार सुबह हुआ हादसा
पेड़ की डाल पड़ने पर अनियंत्रित होकर पलटा पुआल लदा ट्रैक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
इमामगंज। चरवा कोतवाली क्षेत्र के भीटी गांव के समीप मंगलवार सुबह पेड़ की डाल पड़ने पर एक पुआल लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ड्राइविंग कर रहे उसके मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के छबिलवा गांव निवासी संतोष कुमार (55) पुत्र छेदीलाल ने कृषि कार्य हेतु एक ट्रैक्टर खरीद रखा था। मंगलवार सुबह वह अपने गांव से ही ट्रैक्टर में पुआल लादकर भीटी जा रहा था। भीटी के समीप पेड़ की डाल पड़ने पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे संतोष की सांसें थम गईं। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। खबर मिलते ही परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार वालों की रो-रोकर हालत खराब है।

घंटे भर तड़पा संतोष, नहीं आई एंबुलेंस
मंझनपुर (ब्यूरो)। दुर्घटना के बाद घायल हुआ संतोष करीब एक घंटे तक वहीं पड़ा तड़पता रहा। मौके पर रहे लोगों ने कई दफा एम्बुलेंस को कॉल किया। इसके बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंचे। लोगाें का कहना है कि त्वरित उपचार नहीं मिल पाने की वजह से ही संतोष की जान गई है। एम्बुलेंस नहीं आने को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी देखने को मिली।
फोटो नं-7
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed