{"_id":"5b3681b04f1c1bca228b8298","slug":"181530298800-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को झांसी से भगा लाकर बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका को झांसी से भगा लाकर बनाया बंधक
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी। इलाके का एक युवक हफ्ते भर पहले झांसी से अपनी प्रेमिका को भगा लाया। इसके बाद अपने घर पर उसे बंधक बना लिया। गुरुवार रात सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को मुक्त कराया। आरोपी पुलिस हिरासत में है।
झांसी जिले की एक युवती का करारी क्षेत्र में ननिहाल है। युवती अक्सर नानी के घर आया-जाया करती थी। इस दौरान नानी के घर के बगल में रहने वाले एक युवक से प्रेम हो गया। हफ्ते भर पहले युवक झांसी पहुंच गया और युवती को बहला-फुसलाकर भगा लाया। इसके बाद उसे अपने घर में बंधक बना लिया। इसकी जानकारी युवक की पत्नी ने ही लड़की के परिजनों को फोन करके दे दी। गुरुवार रात परिवार वाले करारी पुलिस के साथ युवक के घर पहुंच गए। पुलिस ने युवती को परिवारीजनों के साथ भेज दिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में करारी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।