फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पांच गिरफ्तार, हंगामा

धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पांच गिरफ्तार, हंगामा

Sun, 17 Sep 2017 01:20 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पांच गिरफ्तार, हंगामा
धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पांच गिरफ्तार, हंगामा
विज्ञापन

फोटो
-कई थानों की बुलानी पड़ी फोर्स, देर शाम वापस हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू।
सैनी के कोरियो गांव में यीशु दरबार लगता है। शनिवार को गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि यीशु दरबार की आड़ में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पुलिस छापा मारकर पांच लोगों को थाने लाई तो लोग भड़क गए। महिलाओं व पुरुषों ने सैनी कोतवाली के सामने जमकर हंगामा किया। कई थानों की फोर्स बुलाई गई। देर शाम गुस्साए लोग वापस हुए तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
कोरियों के चौहान का पुरवा में एक व्यक्ति के घर के सामने हर शनिवार को यीशु दरबार लगता है। यहां चंगाई भी होता है। स्थानीय लोगों में चर्चा थी कि लोगों को झांसा देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। साथ ही हिंदू धर्म के देवी देवताओं को न पूजने का आह्वान भी किया जाता है। इससे लोगों में नाराजगी थी। शनिवार को यीशु दरबार लगा तो गांव के ही चित्रसेन सिंह पुत्र गोपाल ने सैनी कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि बाहर से आए लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पुलिस ने छापा मारकर सत्संग स्थल से निंदूरा निवासी देशराज, रामचंद्र, मटियारा निवासी कामता प्रसाद, कोरियों के संदीप, राला निवासी राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पांचों लोगों का थाने लाई तो सत्संग स्थल पर मौजूद लोग भड़क गए। उन्होंने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों के गुस्से को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई। कई थानों की पुलिस वहां पहुंची। देर शाम तक हंगामा होता रहा। पुलिस पर गंभीर आरोप भी लोगों ने लगाए लेकिन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पकड़े गए लोगों को पुलिस ने नहीं छोड़ा। पुलिस ने इनके खिलाफ चित्रसेन सिंह की तहरीर पर झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्ज कर लिया। सैनी एसओ वाईपी सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। धर्म परिवर्तन के आरोप में रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन

---------------------------
आरोपियों को छोड़ने की जिद पर अड़े थे लोग
-वादी पर ही लगाए गए गंभीर आरोप, हुई नोकझोंक, विधायक ने शांत कराया
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। सैनी कोतवाली पुलिस धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पांच लोगों को पकड़कर लाई तो यीशु दरबार से जुडे़ लोग आपे से बाहर हो गए। सत्संग में लगभग सवा सौ लोग शामिल थे। मगर गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने गांवों से पहुंचे। गिरफ्तारी का जोरदार विरोध किया। साथ ही पुलिस से नोकझोंक की। मामला बिगड़ने की सूचना पर पहुंचे सिराथू विधायक ने गुस्साए लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र में यीशु दरबार से जुड़े लोगों की पूरी एक जमात है। गांव-गांव लोग यीशु को मानने वाले हैं। शनिवार को कोरियों के चौहान का पुरवा में यीशु सत्संग में लगभग सौ लोग मौजूद थे। पुलिस जब पहुंची तो सत्संग चल रहा था। इनमें सबसे ज्यादा महिलाएं थीं। पुलिस ने पहुंचते ही पांच लोगों को हिरासत में लिया और गाड़ी में बैठाकर थाने लाई। इसके बाद चित्रसेन की तहरीर पर नामजद मामला दर्ज कर लिया। लोगों ने इसकी जानकारी अपने-अपने लोगों को दी। देखते ही देखते गांव में आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जमा होने लगी। लामबंद हुए लोग पुलिस से भिड़ने तक को तैयार थे। थाने पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस से लोग नोकझोंक कर रहे थे। जानकारी होने पर सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल पहुंचे और लोगों को शांत कराया। किसी तरह मामला ठंडा हुआ तो पुलिस ने राहत की सांस ली।

----------------------
कई गांवों में आयोजित होता है सत्संग
सिराथू तहसील क्षेत्र के कई गांवों में सत्संग होता है। 15 दिन पहले शमसाबाद चौकी प्रभारी हसमत अली ने एक सत्संग का मामला आने पर चेतावनी दी थी। लोगों ने शिकायत की थी। यहां लोगों को बहका कर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इस मामले में उन्होंने एक महिला को चेतावनी भी दी थी कि यदि दोबारा सत्संग किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले सिराथू चौकी पुलिस चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। सिराथू तहसील क्षेत्र के कई गांवों में अभी भी सत्संग होता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed