फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ट्रक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

ट्रक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

Wed, 23 Aug 2017 07:51 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
ट्रक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन

विक्रम से उतरते समय तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा के समीप मंगलवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने विक्रम से उतर रही महिला व उसके बेटे को टक्कर मार दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहजादपुर की फात्मा (45) पत्नी युनूस मंगलवार को अपने बेटे सलीम(16) के साथ मंगलवार की शाम को नवाबगंज से लौटी। सिहोरी टोल प्लाजा के समीप वह विक्रम से उतर रही थी। जैसे ही वह विक्रम से उतरकर सड़क किनारे पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में फात्मा व उसके बेटे सलीम को गंभीर चोर्टें आइं। आनन-फानन दोनों को पीएचसी मूरतगंज ले जाया गया। इसके बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय फात्मा ने दम तोड़ दिया, जबकि बेटे का इलाज चल रहा है। बेटे की हालत गंभीरत बताई जा रही है। पुलिस ने सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला था।
विज्ञापन



पीआरडी कमांडर की थी धुमाई में मिली लाश
परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, कहा रोडवेज से ही आता-जाता था कमांडर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के धुमाई गांव के सामने रेलवे पटरी के समीप मिली लाश फतेहपुर के पीआरडी कमांडर की थी। पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर के सरैली (असनी) निवासी शिव सहाय द्विवेदी (45) हृदय नारायण फतेहपुर में पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) का कमांडर था। वह प्रतिदिन फतेहपुर से आवागमन करता था। इसके लिए उसने रोडवेज बस में सफर के लिए एमएसटी बनवा रखी थी। सोमवार को वह घर से निकला लेकिन देर शाम लौटकर नहीं आया। इससे परिजन परेशान थे। मंगलवार को शिव सहाय का शव धुमाई गांव के सामने रेलवे पटरी के समीप मिला। शिव सहाय को गंभीर चोटें थीं। शव के समीप से ही पुलिस को मोबाइल मिला था। मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी। पत्नी अनीता, पिता आदि लोग भागकर आए। पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों का कहना है कि वह कभी ट्रेन से आते-जाते नहीं थे, क्योंकि एमएसटी बना था। वहीं पुलिस का कहना है कि ट्रेन से गिरने के कारण शिव सहाय की मौत हुई है। सैनी एसओ योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। उधर पति की मौत से अनीता का रो-रो कर बुरा हाल है। वह अपने तीन बच्चों के साथ दहाड़े मारकर रो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed