फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हत्या कर बाग में फेंकी किशोरी की लाश

हत्या कर बाग में फेंकी किशोरी की लाश

Fri, 10 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर बाग में फेंकी किशोरी की लाश
कौशाम्बी
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी की बुधवार रात हत्या कर दी गई। सुबह उसकी लाश अमरूद की बाग में पड़ी मिली। हत्या से पहले रेप की आशंका जताई जा रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने से पहले साफ तौर पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। गांव में उसका अमरूद का बाग व नलकूप भी है। उसकी बेटी (16) कक्षा आठ की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम वह नलकूप जाने की बात कहकर घर से निकली। काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवार वाले परेशान हो गए और खोजबीन शुरू कर दी। गुरुवार सुबह नलकूप के पास स्थित बाग में कल्पना की लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


एएसपी अशोक कुमार ने भी फील्ड यूनिट टीम के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस की मानें तो मृतका के गले तथा मुंह में चोट के निशान थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। हत्या से पहले दुष्कर्म अथवा सामूहिक दुष्कर्म की भी ग्रामीणों में चर्चा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतका के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की हत्या करके शव फेंका गया है। रेप की बात अभी नहीं कही जा सकती। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही इसकी पुष्टि होगी। पंचनामे में रेप की जांच का जिक्र कर दिया गया है।
अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed