फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हाईवे पर महिला की लाश को रौंदते रहे वाहन, सोती रही पुलिस

हाईवे पर महिला की लाश को रौंदते रहे वाहन, सोती रही पुलिस

Wed, 01 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर महिला की लाश को रौंदते रहे वाहन, सोती रही पुलिस
हाईवे पर महिला की लाश को रौंदते रहे वाहन, सोती रही पुलिस
विज्ञापन

पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
कोखराज के ककोढ़ा गांव के पास सोमवार रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
कोखराज के ककोढ़ा गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक महिला के शव को पूरी रात वाहन रौंदते रहे और इलाकाई पुलिस सोती रही। सुबह ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार सुबह सड़क किनारे बसे ककोढ़ा गांव के निवासियों की नींद खुली तो एक 50 वर्षीय महिला का हाईवे पर कुचला हुआ शव देखा। शव की हालत देख ग्रामीणों की चीख निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सफेद कलर कलर का सलवार और हरे रंग की समीज व हवाई चप्पल पहने हुए थी। उसके ऊपर से अनगिनत वाहन गुजरने के कारण लाश काफी दूर तक बिखरी हुई थी। घटना रात की होने के कारण साफ नहीं हो सका कि महिला की हत्या कर लाश फेंकी गई थी या फिर वह किसी हादसे का शिकार हुई। इन सबके बीच पुलिस की बेखबरी भी उजागर हुई। हाईवे पर पूरी रात वाहन शव को रौंदते रहे और पुलिस को सूचना तक नहीं। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। गौरतलब हो कि हाईवे पर यूपी-100 पुलिस के साथ ही एसओ और सीओ को भी रात में पेट्रोलिंग करने के निर्देश हैं। इसके अलावा हल्का दरोगा और सिपाही पूरी रात कहां थे? यह भी जांच का विषय है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मंगलवार सुबह पहुंची पुलिस की कोशिशों के बाद भी लाश की पहचान नहीं हो सकी। जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ रामआसरे सरोज का कहना है कि सोमवार रात थाने की फोर्स भरवारी के दशहरा ड्यूटी में थी। इस वजह से रात में घटना की जानकारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन






आलू किसानों से अधिक किराया वसूल रहे कोल्ड स्टोर
-शिकायत पर डीएचओ ने उद्यान निरीक्षक को दिया जांच के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। आलू किसानों से जिले के कोल्ड स्टोरों पर किराया और पल्लेदारी के नाम पर निर्धारित दर से अधिक वसूला जा रहा है। किसानों ने मामले की शिकायत डीएचओ से की। डीएचओ ने प्रकरण उद्यान निरीक्षक को की जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल आठ कोल्ड स्टोर हैं। इनकी भंडारण क्षमता तकरीबन 57 हजार मीट्रिक टन है। पखवाड़े भर पहले स्टोर संचालकों के साथ हुई बैठक के दौरान पता चला कि खुले बाजार में बेहतर भाव नहीं मिलने के कारण किसान अपना आलू कोल्ड स्टोर से नहीं निकाल रहे हैं। स्टोर में आलू डम्प होने से अगली फसल के लिए जगह नहीं बचेगी। समस्या को गम्भीरता से लेते हुए स्टोर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बीच का रास्ता निकालते हुए 31 अक्तूबर तक आलू निकासी करने वाले किसानों को 20 रुपये कुंतल की छूट देने का निर्देश दिया था। इसके बाद निकासी में तेजी आ गई। मंगलवार को पूरबशरीरा गांव निवासी बृजेश सिंह, हेमंत पांडेय, राजेंद्र गौतम, देवेंद्र गौतम आदि किसान समदा स्थित कोल्ड स्टोर पहुंचे तो उनसे छूट दरकिनार करते हुए निर्धारित दर से 20 रुपये कुंतल अतिरिक्त किराये की मांग की गई। इसके अलावा पल्लेदारी के नाम पर भी अधिक डिमांड हुई। किसानों ने मामले की शिकायत प्रभारी डीएचओ मेवाराम से की। शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए डीएचओ ने उद्यान निरीक्षक/कोल्ड स्टोर प्रभारी को मामले की जांच कर आरोपित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed