फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शिक्षिका ने जबरन काटे बच्चों के बाल, हंगामा

शिक्षिका ने जबरन काटे बच्चों के बाल, हंगामा

Wed, 01 Nov 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका ने जबरन काटे बच्चों के बाल, हंगामा
शिक्षिका ने जबरन काटे बच्चों के बाल, हंगामा
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंचे पहुंचे एसडीएम ने समझाबुझाकर शांत कराया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। कस्बे के एक कानवेंट स्कूल में सोमवार को आधा दर्जन बच्चों के जबरन बाल काट दिए गए। इससे भन्नाए अभिभावकों ने मंगलवार को स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
सेंट मारिया कानवेंट स्कूल सिराथू में कस्बा निवासी अमित साहू का बेटा राज कक्षा तीन का छात्र है। अमित ने बताया कि सोमवार को स्कूल की शिक्षिका सरिता ने राज समेत आधा दर्जन बच्चों के बाल जबरन काट दिए थे। घर पहुंचने पर बच्चों की हालत देख परिजन आग बबूला हो गये। अगले दिन मंगलवार सुबह अमित समेत सभी बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंच गए। अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा काटना शुरू कर दिया। तहसील से सटे स्कूल में हंगामे की खबर सुन एसडीएम एसएन सिंह मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी ने समझाबुझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया।
विज्ञापन


इनका कहना है
बच्चों के बाल काफी बड़े हो गए थे। इसके लिए 15 दिन के भीतर आधा दर्जन बार कॉलेज की डायरी में नोटिंग कर अभिभावकों को सचेत किया गया था। इसके बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। स्कूल का अनुशासन बनाए रखने के लिए शिक्षिका ने बाल काटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहिद अली उर्फ लड्डन-स्कूल प्रबंधक

मामला संज्ञान में है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसएन सिंह-एसडीएम सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed