फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवती से दुराचार, कराया गर्भपात

युवती से दुराचार, कराया गर्भपात

Wed, 25 Oct 2017 12:58 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
युवती से दुराचार, कराया गर्भपात
युवती से दुराचार, कराया गर्भपात
विज्ञापन

-शादी का झांसा देकर युवक कराता रहा दुराचार
-सहयोगियों समेत चार पर मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा इलाके की एक युवती को शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक अस्मत से खेलता रहा। गर्भवती होने पर सहयोगियों के साथ मिल युवक ने गर्भपात करा दिया। युवती ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को प्रेमजाल में फंसा कर पड़ोसी युवक उसके साथ साल भर मनमानी करता रहा। छह महीने पहले युवती गर्भवती हुई तो उसने शादी की जिद की। इस पर दगाबाज प्रेमी ने साथियों की मदद से गर्भपात करा दिया। युवती के साथ हुई ज्यादती की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर कोई बात नहीं बन सकी। लाख मिन्नतों के बाद भी युवक शादी के लिए राजी नहीं हुआ। सोमवार को पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत चार मददगारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------------------------
किशोरी से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार शाम मवेशियों को चारा पानी कराने पशुशाला गई थी। बताया कि इसी दौरान पड़ोस का युवक बहाने से पहुंचा और उसके साथ मनमानी का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत देख किशोरी ने शोर मचाते हुए आबरू बचाई। किशोरी के चीखने पर आरोपी युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम पीड़ित पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------



हिस्ट्रीशीटर की धमकी से सहमा कुनबा
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी के बैशकांटी गांव का इश्तियाक पुत्र लईक अहमद का परिवार हिस्ट्रीशीटर की धमकी से सहमा हुआ है। कुछ दिन पहले उसने फर्जीवाडे़ के आरोप में गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से उसे लगाकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। मंगलवार को पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed