फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मददगार ने महिला की लूटी अस्मत

मददगार ने महिला की लूटी अस्मत

Thu, 13 Jul 2017 09:27 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
मददगार ने महिला की लूटी अस्मत
मंझनपुर।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा इलाके की एक महिला की मददगार ने इज्जत लूट ली। घटना के एक महीने बाद अफसर के निर्देश पर पश्चिमशरीरा थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि साल भर पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद गांव का एक अधेड़ मदद करने के बहाने घर आने जाने लगा। आरोप है कि 17 जून की शाम वह घर पहुंचा। घर में अकेली पाकर अधेड़ ने उसे हवस का शिकार बना डाला। बेबस महिला लोक-लाज के भय से सबकुछ सहन कर गई।
विज्ञापन


इसके बाद अधेड़ आए दिन मनमानी का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पश्चिमशरीरा पुलिस को मामले की तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता न्याय के लिए दर-दर की ठोंकरे खाने लगी। अफसरों के निर्देश पर बुधवार को पश्चिमशरीरा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मददगार ने महिला की लूटी अस्मत
एक महीने बाद अधिकारी के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर

किशोरी लापता, अनहोनी की आशंका
मंझनपुर (ब्यूरो)। महेवाघाट इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी दो दिन पहले संदिग्ध दशा में लापता हो गई। शाम घर से खेत जाने के लिए किशोरी निकली थी। खोजबीन के बाद अनहोनी की आशंका जताते हुए बृहस्पतिवार को पीड़ित पिता ने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed