फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कटरी कांड में चौकीदार की तहरीर पर एफआईआर

कटरी कांड में चौकीदार की तहरीर पर एफआईआर

Tue, 26 Feb 2019 05:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
कटरी कांड में चौकीदार की तहरीर पर एफआईआर
कटरी कांड में चौकीदार की तहरीर पर एफआईआर
विज्ञापन

गोली मारने के आरोपी झल्लर को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश का मामला
एसओ ने कहा, परिवार की ओर से नहीं मिली तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बहुचर्चित कटरी कांड में सोमवार रात चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने एक और एफआईआर लिख ली। गोली मारने के आरोपी झल्लर को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज देखकर मुल्जिमों की शिनाख्त कराई जा रही है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के कटरी बालू घाट पर शनिवार सुबह खूनी संघर्ष हुआ था। रास्ते के विवाद में मोरंग कारोबारी झल्लर चौबे ने नीरज द्विवेदी को गोली मार दी थी। इसके बाद भड़की भीड़ ने जान बचाकर रॉयल्टी ऑफिस में घुसे आरोपी झल्लर को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया था। मामले में नीरज द्विवेदी की तहरीर पर झल्लर व काजू निवासी समीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। झल्लर अभी अस्पताल में भर्ती हैं। समीर की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। प्रकरण में सोमवार रात पुलिस ने कोतवाली के चौकीदार संतलाल की तहरीर पर एक और एफआईआर लिखी। एसओ हेमंत मिश्रा ने बताया कि आग से जलाए गए झल्लर अथवा उसके परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। इसलिए चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ झल्लर को जलाने का केस दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो फुटेज वायरल हुआ है। उसे देखकर मुल्जिमों की शिनाख्त कराई जा रही है। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
बीवी बोली, पुलिस ने खेल कर दिया
मंझनपुर (ब्यूरो)। झल्लर की पत्नी सरला देवी ने बताया कि उसने घटना के दिन ही नीरज द्विवेदी सहित पांच के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया था। पर, पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। विपक्षियों से सांठगांठ करके चौकीदार की तहरीर पर एफआईआर लिखी गई। यह सरासर धोखा है। वहीं, एसओ बार-बार तहरीर नहीं मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed