फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हर्ष फायरिंग में महिला की जान लेने वाला गिरफ्तार

हर्ष फायरिंग में महिला की जान लेने वाला गिरफ्तार

Sun, 06 Jan 2019 01:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में महिला की जान लेने वाला गिरफ्तार
कोतवाली के बेरुई गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन


बेरई गांव में 29 नवंबर 2018 को एक बारात आई थी। अगुवानी के समय लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। इसी दौरान मंझनपुर निवासी मोहम्मद अय्यूब की पत्नी सलमा बेगम को गोली लग गई थी। सलमा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान सलमा की मौत हो गई थी। घटना में सरायअकिल पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि करारी कोतवाली के हिसामबाद निवासी नानभइया उर्फ निसार पुत्र इमाम अली के तमंचे से निकली गोली में सलमा की जान गई थी। पुलिस निसार को तलाश कर रही थी। शनिवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली के उपनिरीक्षक मुन्ना सिंह यादव ने निसार को फकीराबाद चौराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed