फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   भतीजी को चाकू से गोदकर मार डालने वाला गिरफ्तार

भतीजी को चाकू से गोदकर मार डालने वाला गिरफ्तार

Sun, 16 Sep 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
भतीजी को चाकू से गोदकर मार डालने वाला  गिरफ्तार
मंझनपुर। एकतरफा प्रेम में रिश्ते की भतीजी को मौत के घाट उतारने वाला सिरफिरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने उसे आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। रविवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर गांव की रंजू पाल (16) पुत्री रामबदन कक्षा दस की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक रिश्ते में चाचा लगने वाला पड़ोसी संतोष पाल उससे एकतरफा प्यार करता था। वह शादीशुदा होने के बाद भी रंजू से शादी करना चाहता था, लेकिन रंजू संतोष से कोई संबंध नहीं रखना चाहती थी। इसी बात को लेकर सिरफिरा संतोष गुस्साया हुआ था। शुक्रवार शाम रंजू घर से थोड़ी दूर पर स्थित पशुबाड़ा गई थी। तभी संतोष भी वहां पहुंच गया। पशुबाड़ा से बाहर निकलते ही उसने रंजू को पकड़कर उसके पेट, मुंह व शरीर के अन्य हिस्सों में करीब 20 बार चाकू से हमला किया। घायल रंजू की जिला अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई थी। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी संतोष पाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि गांव के मुख्य चौराहे से शनिवार सुबह पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसको जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed