फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सदर ब्लॉक प्रमुख व भाइयों समेत सात पर केस

सदर ब्लॉक प्रमुख व भाइयों समेत सात पर केस

Tue, 12 Dec 2017 09:01 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
सदर ब्लॉक प्रमुख व भाइयों समेत सात पर केस
सदर ब्लॉक प्रमुख व भाइयों समेत सात पर केस
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करारी कस्बे में डीजे पर डांस को लेकर हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। शादी समारोह में मारपीट के मामले में सदर ब्लॉक प्रमुख व उनके भाइयों समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। इसे लेकर कस्बे की सियासत गरमा गई है।
करारी के किंगनगर मोहल्ला निवासी मोतीलाल यादव के बेटी की शुक्रवार की रात मंझनपुर के कोर्रों गांव से बारात आई थी। रात तकरीबन 11 बजे डीजे की धुन पर डांस करते हुए बराती द्वार पूजा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले का प्रदीप चौधरी शौंच के लिए जा रहा था। नशे में धुत बरातियों ने उसे रोककर डांस के लिए बाध्य किया। इंकार करने पर बरातियों ने उसे व उसके भाई संदीप को पीट दिया था। चीखपुकार सुन मोहल्ले वाले टूट पड़े। भीड़ बढ़ती देख आरोपी बराती भागकर सदर ब्लॉक प्रमुख हरीमोहन यादव के घर में घुस गए थे। संदीप का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख हरीमोहन यादव ने अपने भाइयों संग मिलकर हवाई फायरिंग कर दी थी। लोग किसी तरह से जान बचाकर निकल गए। संदीप की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी ब्लॉक प्रमुख व उनके भाइयों समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ राकेश तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन




स्पेलर से कटा युव का हाथ
मूरतगंज (ब्यूरो)। कोखराज के छीता हर्रायपुर निवासी रामचंद्र खेती-किसानी करता है। उसका 18 वर्षीय बेटा नितिन पाल मंगलवार की शाम गांव में ही एक स्पेलर पर सरसों पेरवाने गया था। पेराई के दौरान उसका दाहिना हाथ स्पेलर में चला गया। चीखपुकार सुन आसपास रहे लोग दौड़ पड़े। आननफानन उसे पीएचसी मूरतगंज पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed