फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने कुएं में कूदी

प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने कुएं में कूदी

Tue, 12 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने कुएं में कूदी
प्रेमी से झगड़े के बाद कुंए में कूद गई युवती
विज्ञापन

हालत गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद प्रेमी फरार, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर खेत में प्रेमी से झगड़ा होने से नाराज युवती ने कुएं में छलांग लगा दी। खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। युवती का इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी है। घटना के बाद से प्रेमी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर खेत की ओर गई युवती का प्रेमी से विवाद हो गया। शादी की बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। प्रेमी ने पिर्टाई तो युवती भड़क गई और खेत के बगल में स्थित कुएं में छलांग लगा दी। खेतों में काम कर रहे लोगों ने युवती को कुएं में कूदते देखा तो वे शोर मचाते हुए मौके पर इकट्ठा हुए। गांव के लोग भी आ गए। रस्सी डालकर लोग कुएं में उतरे और किसी तरह उसे बाहर निकाला। युवती की हालत गभीर थी। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने युवती को जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कौशाम्बी थाने की पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। कौशाम्बी एसओ राकेश त्रिगुनायत का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed